धनबाद: जायका हैपनिंगस डी.सी ऑफिस में बोकारो जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा इंडिया प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य तौर पर सम्मिलित हुए कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का स्वागत कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अंग वस्त्र भेंट करके किया। श्री सिंह ने सभी सामाजिक संगठनों से इंडिया प्रत्याशी के पास में मतदान करने को लेकर एवं इंडिया प्रत्याशी के हाथों को मजबूत करने को लेकर अपील की एवं सभी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार में देश कितना पीछे चला गया इसके बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को समझाया।मौके पर धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी अनुपमा सिंह उपस्थित थी।
कांग्रेस नेता रणविजय सिंह धनबाद प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पछ में मतदान को लेकर बैठक किया
