कांग्रेस के केंद्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर अंबा प्रसाद का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

 

बड़कागांव :विधायक अम्बा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रखंड के कांग्रेसियों ने बुके देकर स्वागत किया । बताते चलें कि विधायक अम्बा प्रसाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी संगठन कि बैठक में भाग लेने के लिए विधायक सोमवार को ही दिल्ली गई थी। दिल्ली वापस लौटने के क्रम में बुधवार को नयाटांड में स्थित श्री गणेश फ्यूल स्टेशन एवं बड़का गांव मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि अजित कुमार महतो, तलसवार कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, सुरेश चौधरी, सुरेंद्र साव उर्फ बोलबम, श्री गणेश फ्यूल सेंटर के प्रोपराइटर गणेश गुप्ता ,पंसस प्रभु राम, सतीश दास,दिपु नायक,कमलेश गुप्ता उर्फ विशाल,सोहर साव, आनंद प्रसाद कुशवाहा, राजू कुमार साव, संजय साव, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment