रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष बने शमीम अख्तर, लोगों ने दी बधाई

Md Mumtaz

खलारी: रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमीम अख्तर बनाए गए है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मांडर प्रखंड के सुरसा निवासी शमीम अख्तर को रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है। शमीम अख्तर को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे मांडर विधानसभा के अल्पसंख्यक समुदाय ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का आभार प्रकट किया है। वहीं शमीम अख्तर ने भी कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। इधर बधाई देने डॉ.इरशाद, हाजी नूर मोहम्मद, हाजी बशीर अंसारी, अकबर अली, इस्राइल अंसारी, नसीम अंसारी, अनिस अहमद, जिशान अख्तर, जफर इमाम, मांगा उरांव, तबारक खान, नकुल सिंह, सेरोफीना मिंज, सरीता तिग्गा, अर्जुन महतो, होसे उरांव, ज्वेल तिग्गा, शक्ति बाड़ा, रंथेश्वर शाही, बैजु उरांव, आबिद अंसारी, अमानत अंसारी, इस्तियाक अंसारी, इरसाद खान, अब्दुल्ला अंसारी, अजीत सिंह, शिव उरांव, मंगलेश्वर उरांव, कर्मा उरांव, मुदसीर खान, मचकुर सिद्दिकी, नवेल सिंह, राजन किस्पोट्टा, रमेश महली, अबु मांज, सुदामा महली, जयंत बरला सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Related posts