कांग्रेस नेत्री रिंकी देवी ने भाजपा का दामन थामा

Md Mumtaz

खलारी: खलारी प्रखंड स्थित मोहननगर में कांग्रेस नेत्री रिंकी देवी ने भाजपा का दामन थामा। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री कमलेश राम ने देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और उनको विचारों से प्रभावित होकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम ने सभी सभी कार्यकर्ताओं को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर कमलेश राम कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है और लगातार विपक्षी दलों के नेता , कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में जुड़ रहे हैं इसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं मौके पर पूर्व उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी,अनिता देवी,रौशन करमाली,रूपेश उरांव,सुनील सतनामी, विकास कुमार, विष्णु कुमार,भरत कुमार,दीपक चौहान, विकास चौहान, राजदीप चौहान, संगम कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts