बड़कागांव में रसोईया प्रतियोगिता का आयोजन

संजय सागर

बड़कागांव :आदर्श मध्य विद्यालय संकुल तत्वाधान में संकुल स्तरीय रसोईया प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक ने किया .जबकि संचालन सीआरपी अजय कुमार ने किया. इस प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय के मानो देवी, मंदोदरी देवी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय संयोजिका प्रीति कुमारी, रसोईया रीना देवी, मंजू देवी, बुधनी देवी, डालेश्वरी देवी, भगवान बागी नव प्रा वि विद्यालय के रसोईया आशा देवी, मुनेजा खातून, प्राथमिक विद्यालय पंडरिया के पूनम देवी, सुनीता देवी, चोरका नव प्राथमिक विद्यालय के सरस्वती देवी, पुनिया देवी ने भाग लिया. मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक, अध्यक्ष हुलास प्रसाद दांगी, शिक्षक सच्चिदानंद तिवारी, शिक्षिका नगीना कुमारी टेरेसा तिर्की आदि उपस्थित थे.

Related posts