चामा चौक में भाकपा माले ने शहीद कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Md Mumtaz

खलारी: चामा चौक में मंगलवार को भाकपा माले के खलारी, बुडमू, मांडर और चान्हो के कार्यकर्ताओं ने कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुख्य रूप से भाकपा माले वरिश्ठ कार्यकर्ता कॉमरेड दिनेश राम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के चित्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किशोर खण्डित ने कहा कि कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में हम लोग मना रहे हैं। कहा कि शहीद कामरेड महेंद्र सिंह एक सच्चे जनसंघर्षों के योद्धा थे। उन्होने सड़क से लेकर सदन तक आमजन के हितों के सवालों को उठाया था। उनकी षहादत को भुलाया नही जा सकता है। श्री खण्डित ने सभी से उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं कॉमरेड दिनेश राम ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकार लेने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। जब तक हम जागरूक नही होंगे हमारी समस्याओं का समाधान नही होगा। इस अवसर पर आबिद अंसारी, सिकंदर राम, संतोष, रवि, तेजू, महावीर गंझू, गंधवा पाहन, अलमा खलखो, इतवारी देवी, अंजला,, महेंद्र लोहरा, हरि करमाली, फ्रांसिस सहित अन्य महिला पुरूष उपस्थित थे।

Related posts