सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को जिताने का संकल्प लिया

गोमो: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामाकुंडा गांव में बृहस्पतिवार को सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। जनता अब पूरी तरह सरकार बदलने के मूड में है। इस बार इंडिया गठबंधन की जीत होगी। वहीं धनबाद जिला के कमिटी सदस्य परशुराम महतो ने कहा  कि जनैतिक रूप से यह चुनाव हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि देश की राजनीति जिस चौराहे पर खडी है इस बार का चुनाव परिणाम उसकी दिशा तय करेगा। इस चुनाव में हमारे संविधान का धर्म निरपेक्ष चरित्र, लोकतंत्र और देश का संघीय दांचा – सभी कुछ दाव पर लगा हुआ है। पिछले दस वर्षा से केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार. ने केवल आदिवासियों एवं आम जनता को बाँटने और लोक तांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का काम किया है। बल्कि की राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देश के महंत कश मजदूर छोटे व्यवसाई किसानों सहित सभी तबके को मोदी सरकार की जनविरोध नीतियों के चलते तबाह व परेशान हैं। कामरेड मनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। और गरीब दलदल में धंसते जा रहे हैं। देश में नफरत एवं विभाजन की राजनीति ने देश की आमजनता को भारी संकट में डाल दिया है। इसलिए सभी देशभक्त शक्तियों को मिलकर केंद्र की सत्ता से बीजेपी और उसके सहयोगियों को हटाना इस चुनाव का सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसलिए सीपीआई एम ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को समर्थन करने का निर्णय लिया है। मौके पर दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts