साइबर फ्रॉड मामले में पांच की हुई गिरफ्तारी 59 मोबाइल भी हुए बरामद, अन्य की तलास जारी

पुलिस को मिली सबसे बड़ी कामयाबी।

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर साईबर ठगी करने वाले पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं बरामद सामानों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी, कि बलियाडांगा के शकील आलम उर्फ गुडडू के मकान में साईबर फॉड का गिरोह संचालित हो रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापामारी टीम का गठन कर शकील आलम उर्फ गुड्डू के घर के पास पहुँचा तो पुलिस बल को देखकर कुछ व्यक्ति छत एवं पीछे के रास्ते कूदकर इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस बल की सहायता से दौड़ाकर एवं घेराबंदी करके घर के अंदर एवं बाहर से पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया।  इन लोगों के पास से तथा तलाशी के क्रम में इनके कमरे से विभिन्न कंपनियों के 59 मोबाईल जिसमें 5 एप्पल का आईफोन भी बरामद किया गया। इन सभी के द्वारा विभिन्न कंपनियों का फर्जी सिम लगाकर आम जनता से ऑनलाईन ठगी किया जा रहा था। इनके अन्य तीन सहयोगी जो मुख्य सरगना है उनकी गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर छापामारी की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी से अन्तर्राज्यीय साईबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों का नाम

1. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन,

2. पु०नि० मनोज कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, पाकुड़ (नगर) थाना

3. पु० अ०नि० शुभम कुमार सिंह- पाकुड (नगर) थाना

4. पु०अ०नि० शुभम कुमार – पाकुड़ (नगर) थाना

5. पु०अ०नि० संतोष कुमार- पाकुड़ (नगर) थाना

6. पु०अ०नि० जाफर आलम- पाकुड़ (नगर) थाना

7. स०अ०नि० अनिल कुमार सिंह- पाकुड़ (नगर) थाना

8. स०अ०नि० भीम रजक पाकुड़ (नगर) थाना

9. आरक्षी /121 गुलाब यादव,

10. आरक्षी / 131 मनोज कुमार राम

11 आरक्षी/320 सुजल घोष

गिरफ्तारी व्यक्तियों का परिचय इस प्रकार है।

1.दिलीप कुमार दास उम्र 23 वर्ष, पिता-सुदामा दास,ग्राम- चरकमारा, थाना- गंडेया, जिला- गिरिडीह।

2. चंदन कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष, पिता मोहन महतो, ग्राम भेरेमांडा, थाना- गंडेया, जिला- गिरिडीह।

3. गौरव तिवारी उम्र 23 वर्ष, पिता पवन तिवारी,ग्राम+थाना मार्गोमुंडा,जिला देवघर।

4. पवन कुमार उम्र 24 वर्ष, पिता मानिक सिंह,ग्राम तातिपारा थाना पाकुड़ नगर जिला पाकुड़।

5. शकील आलम उर्फ गुड्डू पिता वाजिद अली स्थाई पता सकिन अंबेडकर चौक महेशपुर थाना महेशपुर जिला पाकुड़ वर्तमान पता बलियाडगा थाना पाकुड़ नगर जिला पाकुड़ (मकान मालिक)।

बरामद सामानों की विवरणी

1.विभिन्न कंपनी के 59 मोबाइल जिसमें 5 एप्पल का आईफोन

2. एयरटेल का वाई-फाई राउटर

3. 17500 रुपया नगद।

4. विभिन्न मोबाइल का एक दर्जन चार्जर।

5. विभिन्न बैंकों का 11 एटीएम कार्ड

6. पीला जैसा धातु का एक चैन।

7. दो मोटरसाइकिल एक यामाहा कंपनी का जेएच 11एजे53 51 एवं हीरो कंपनी का स्प्लेंडर जेएच16ई3521

8. 82 पीस अलग-अलग कंपनियों का सिम कार्ड।

9. एक्सिस बैंक का चेकबुक।

Related posts