डीसी के निर्देश पर खाद्यान्न गोदामों का किया गया औचक जांच, सुबह-सुबह गोदाम पहुंचे जांच अधिकारी

 

जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम के गोदामों की बुधवार को औचक जांच की गई। जिसके तहत सुबह 6 बजे से ही प्रतिनियुक्त जांच अधिकारी सीओ गुडाबांदा, सीओ चाकुलिया, बोडीओ बोड़ाम, सीओ बहरागोड़ा, सीओ पटमदा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सीओ जमशेदपुर सदर, बीडीओ पटमदा, बीडीओ मुसाबनी, बीडीओ डुमरिया ने गोदामों का औचक निरीक्षण कर भंडारित खाद्यान्नों समेत अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा गोदाम में भंडारित चावल, गेहू, चीनी, नमक, चना दाल आदि सामग्रियों के भंडारण एवं स्टॉक पंजी का मिलान भी किया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा गोदामों में भंडारित सामग्रियों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत गोदामों की स्थिति के बारे में जांच कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित किया। वहीं गोदामों के जांच के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, एलआरडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम को साकची गोदाम, कार्यपालक दंडाधिकारी धालभूम को करनडीह, कार्यपालक दंडाधिकारी घाटशिला को गुड़ाबांदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बर्मामाइंस, पटमदा, बोड़ाम, डुमरिया, मुसाबनी, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा गोदाम को संबंधित बीडीओ को जांच करने की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि पोटका एवं धालभूमगढ़ गोदाम की जांच संबंधित अंचल अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।

Related posts