जमशेदपुर : अमृत मित्रा इनिशिएटिव के अंतर्गत वूमेन फॉर ट्री कैंपेन के लिए मंत्रालय द्वारा 21 से 23 मई की तिथि निर्धारित किया गया है। इस संदर्भ में शुक्रवार उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर कुल 12 क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के साथ साथ स्वयं सहायता समूह की 170 महिलाएं भी उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले चयनित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभाग के निर्देश में सामग्री भी उपलब्ध कराया गया। पुरुष शेल्टर होम कुमरुम बस्ती, वैलनेस सेंटर, इंटेक वेल, वर्कर्स कॉलेज, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बालीगुमा, एमजीएम कॉलेज, कम्युनिटी टॉयलेट, कौशल विकास केंद्र, प्रस्तावित बस स्टैंड, पार्क आदि का भ्रमण कर कितने वृक्ष लगाए जा सकते हैं, इसका आकलन किया गया। साथ ही आस-पास के क्षेत्र का मुआयना भी किया गया। स्वयं सहायता समूह द्वारा किए गए आकलन में लगभग 3000 से अधिक वृक्ष इन क्षेत्रों में लगाए जा सकते हैं। मंत्रालय के दिए निर्देश में वृक्ष लगाने का अभियान जून माह में संभावित है। विदित हो कि मंत्रालय द्वारा वूमेन फॉर थ्री अभियान के तहत डे एनयूएलएम के तहत संचालित सिलेक्टेड स्वयं सहायता समूहों को वृक्ष लगाने के लिए लोकेशन का आईडेंटिफाई करने, प्लांटेशन का प्लानिंग करने और प्लांटेशन ड्राइव के संबंध में मोबिलाइज करने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना इस अभियान का उद्देश्य है। इसके लिए स्थल का चयन भी किया जा रहा है। ताकि वृक्षारोपण किया जा सके। शहर की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण को बढ़ावा देना और महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। जिसकी देखभाल की जिम्मेवारी भी स्वयं सहायता समूह को ही दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण के साथ किया जाएगा।