अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने किया बलियापुर प्रखंड के लिए प्रस्तावित इंटरमीडिएट वज्रगृह का निरीक्षण 

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निदेशानुसार आज दिनांक 08 अप्रैल 2024 को अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त बलियापुर प्रखंड के लिए प्रस्तावित इंटरमीडिएट वज्रगृह का निरीक्षण किया गया।

अपर समाहर्ता ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाँदकुईया, उर्दू मध्य विद्यालय सिंगियाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोदीडीह, एवं डीएवी पब्लिक स्कूल रंगामाटी के चिन्हित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर श्री राजेश कुमार सिन्हा भी साथ थे।मौके पर अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में भवन में उपलब्ध कमरों की संख्या, शौचालय, जलापूर्ति, विद्युत, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। मौके पर उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts