खलारी थाना क्षेत्र के बमने में एक महिला का शव कुंआ से बरामद, पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या या आत्महत्या का जांच कर रही है

Md Mumtaz
खलारी: खलारी थाना क्षेत्र के बमने पाही ग्राम में एक महिला का शव कुंआ में मिला। जानकरी के अनुसार बुढ़मू व खलारी थाना क्षेत्र के सीमांत पर पाही ग्राम जंगल के सामने एक कुआं में महिला का शव खलारी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का पहचान जगनी देवी (लगभग 26 वर्ष) पति रामेश्वर बैठा ग्राम अखतान टोला सोलपाटन सारले बुढ़मू जिला राँची के रूप में किया गया। मृतक महिला शव पानी से फूल कर ऊपर आ गया था। बताया कि महिला का शव पांच से सात दिनों तक कुआं में रहने से बॉडी फूल गया। जिससे हत्या या आत्महत्या का पता नही चल पा रहा है। वही आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बकरी चराने गये लोगो ने दो चार दिन पहले कुआं के नजदीक पूर्व की तरफ शॉल और पश्चिम के तरफ चप्पल देखा गया था। कुंआ के सामने चप्पल व शॉल देख कर कुआं में देखा गया। लेकिन कुछ पता नही चल पाया। कुछ दिन बाद बकरी चराने गए ग्रामीणों ने कुआं में देखा तो एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद शव मिलने की सूचना खलारी पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर शव को कुआं से निकाला गया। ग्रामीण बता रहे थे कि महिला अपने घर से आठ दिनों से लड़ झगड़ के निकली थी। उसके बाद से मृतिका के पति के द्वारा खोज बिन किया जा रहा था। उधर खलारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है, कि हत्या या आत्महत्या है।

Related posts