गढ़वा रंका मोड पर एक गुमटी से संदिग्ध अवस्था में पलामू के वृद्ध का शव बरामद

 

मेदिनीनगर: पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अवरुद्ध पांडे उम्र 65 वर्ष की मौत बुधवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में हो गई। घटना के संबंध में बताया गया की पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे। उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन वह अस्पताल से कब निकल कर शहर के रंका मोड़ स्थिति गैरेज के पास एक गुमटी में आकर सो गए इसकी जानकारी किसी को नहीं है।बुधवार की देर राहगीरों ने उन्हे एक गुमटी में सोया हुआ देखा और उनके ऊपर कुछ कुत्ते मंडरा रहे थे। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना गढ़वा सदर थाना को दिया। सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि मृतक पलामू जिला का रहने वाला है। पहले रंका मोड पर कमांडर बस वगैरह में पैसेंजर बैठने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व इसके पैर में जख्म हुआ था। इसके बाद इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वह सदर अस्पताल से रंका मोड़ कैसे पहुंचा इसके बारे में जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment