मेदिनीनगर: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र तरीडीह गांव निवाशी अर्जुन सिंह के पुत्र मनोज सिंह उम्र 32 वर्ष का अपने घर में संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 2:00 इस घटना की जानकारी परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।अस्पताल में डॉ उदय सिंह के नेतृत्व में युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद जांच में जुटी पुलिस
