चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आकर एक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का आनन फानन में इलाज शुरू किया गया। मृतक प्रजा मंडल और घायल धीरेन चंद्र महतो दोनों छोटा गम्हरिया नामो टोला के रहने वाले हैं। मामले में बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों बाइक से चांडिल शाखा के एसबीआई बैंक एटीएम के लिए जा रहे थे। इसी बीच चांडिल गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया। जिससे प्रजा मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में धीरेन चंद महतो के सर पर गंभीर चोट आई। साथ ही उसका बांया पैर भी टूट गया। वहीं घायल को परिजन एमजीएम अस्पताल से रेफर करवाकर आदित्यपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए लेकर चले गए हैं। फिलहाल चांडिल थाना की पुलिस ने ट्रेलर और बाइक को जप्त कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment