आहर में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम गांव निवासी राजकुमार भुइयां उम्र 55 वर्ष की आहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राजकुमार भुइयां अपना खेत पटवन करने गए थे।इसी बीच आहार में डूबने से उनकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक के परिजन और ग्रामीणों को मिला। घटनास्थल पर उन्हें देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राजकुमार भुइयां के शव को आहार से बाहर निकाल कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

Leave a Comment