मेदिनीनगर: हृदय गति रुकने से पाटन थाना क्षेत्र के शोले गांव निवासी रामप्रवेश महतो की पत्नी लखमणि देवी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार लखमणि देवी छठ पूजा में तरहसी थाना क्षेत्र के देहला गांव में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहा छठ घाट पर पैर फिसलने की वजह से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद परिजनों उसे घर ले गए थे। इसी बीच रविवार की शाम हृदय गति रूकने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।वही घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।