खलारी: एनके एरिया सीसीएल वर्कशॉप में कार्यरत सुखदेव मुण्डा उम्र 56 के निधनं पर सीसीएल कर्मियों के द्वारा डकरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को शोक सभा आयोजित किया गया। इस शोक सभा में उपस्थित सीसीएल कर्मियों ने बताया कि सुखदेव मुण्डा मंगलवार को घर से ड्यूटी निकलने के क्रम में अचानक सीने में दर्द उठा जिसके बाद सीढ़ी से उतरने में काफी तकलीफ होने पर घर वालों तथा आसपास के लोगों के द्वारा तुरंत चिकित्सा को लेकर स्थानीय केन्द्रीय अस्पताल डकरा ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई। डाक्टरों ने उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया। सुखदेव मुंडा 1989 ई सीसीएल में ज्वानिंग किया था 34 वर्षों तक लगातार उन्होंने बेहतर योगदान दिया वर्तमान में फिटर ग्रेड 1 के पद कार्यरत थे। मौके पर उपस्थित सीसीएल कर्मियों ने उनके परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही। इस शोक सभा में परियोजना पदाधिकारी प्रत्यूष प्रताप, पेतरूष कुल्लू, भोला राम, कन्हाई पासी, विनोद महतो, इस्हाक अंसारी, मुनेश्वर मुण्डा, संतोष विश्वकर्मा, तुलसी महतो, निमय मरान्डी, अरविंद प्रसाद, संजय महतो, किसन डोम, कृष्णा राम, दुजराम सतनामी, शिव रत्न विश्वकर्मा, धनिक लाल महतो , गोवर्धन महतो, गोरेलाल भूइयां, रामदेव मांझी, रामायण प्रसाद ग्वाला, श्री मती सिविरिया लकडा, रूखमणी बाई साव, सोहवतिया देवी, सुनिता देवी, प्रमिला नायक, गीता देवी, कल्पना कलान्दी, जगेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी और काफी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।
हार्ट अटैक से सीसीएल कर्मी सुखदेव मुंडा का निधनं
