कई स्कूलों के निर्माता, समाजसेवी तिलानाथ सिंह कुशवाहा का निधन

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में कई स्कूलों का निर्माता जाने-माने समाजसेवी तिलानाथ सिंह कुशवाहा( उम्र 95 वर्ष) का निधन सोमवार को 9:15 बजे प्रवाहन हो गया. वे कई दिनों से बीमार थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पाकर पूरा बड़कागांव शोक में डूब गया. उनके दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. यह अपने पीछे भाई गणेश महतो, पूर्व सरपंच गोविंद नारायण कुशवाहा, पुत्र अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, पुत्री इंदेश्वरी देवी, पोता विनय कुमार सिंह (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), वीर रंजन, विक्रम कुमार, अशोक कुमार, पोती विनीता कुमारी, विद्या कुमारी, विदिशा कुमारी, रिचा कुमारी, तन्नू कुमारी समेत भरा – पूरा परिवार छोड़ गए. तिलानाथ सिंह कुशवाहा 19 साल की आयु से समाजसेवी में जुड़ गए थे. 50 के दशक में बड़कागांव में विद्यालय नहीं था. इन्होंने पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो के साथ मिलकर विभिन्न विद्यालयों का स्थापना किया.
इन्होंने बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय, बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल, झारखंड बालिका उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाया. सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने राजनीतिक दलों में भी जुड़ कर रहा करते थे. 1979 में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बने थे 1984 में जिला महासचिव बने हुए थे. बाद में भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में जुड़ गए. राजनीतिक दलों से जुड़कर इन्होंने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में विकास कार्यों का ध्यान दिया करते थे. बुढ़वा महादेव मंदिर एवं राम जानकी मंदिर में इनका सक्रिय भूमिका रही. 10 वर्ष पहले ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़कर अध्यात्म कार्य में जुड़ गए थे. 80 दशक हजारीबाग में पढ़ने वाले बड़कागांव के विद्यार्थियों को इन्होंने काफी सहयोग किया. उनके निधन हो जाने से बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मेहता, बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीर मुला खान, पूर्व सरपंच गोविंद नारायण कुशवाहा, पूर्व पंसस राजीव रंजन,
प्रभाकर नारायण कुशवाहा, भास्कर नारायण कुशवाहा, नरेंद्र महतो, डॉ बालेश्वर महतो, वह समाज करणपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, रीतलाल रजक, भोलानाथ महतो, प्रभु दयाल महतो, प्रवीण कुमार, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, पप्पू गुप्ता, दीपक गुप्ता, रामसेवक सोनी, कर्णपुरा कॉलेज के सेवानिवृत् प्राचार्य राम सेवक, वर्तमान प्राचार्य प्रो कृति नाथ महतो, आदि ने शोक व्यक्त किया. इनका अग्नि संस्कार दो मोहन नदी में 10:00 बजे प्रवाहन होगी.

Related posts