पूर्व प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की माता का हुआ निधन

जमशेदपुर : प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की 91 वर्षीय माता सरदारनी बलवंत कौर खनूजा का शुक्रवार की दोपहर 3 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं अमरप्रीत सिंह काले के माता के निधन की खबर से उनके चाहने वाले, समाजसेवियों के साथ साथ राजनीतिक दलों के लोगों ने उन्हें शोक प्रकट किया है। वे अपने पीछे चार पुत्र त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह (काले) और रणबीर सिंह समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आगामी दो जून की सुबह काशीडीह स्थित आवास से मां की अंतिम यात्रा निकलेगी। जिसके बाद साकची गुरुद्वारा में संगत के दर्शन उपरांत भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में सिख समाज के विभिन्न प्रधानों ने भी शोक प्रकट किया है। साथ ही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह ने भी शोक प्रकट करते हुए वाहेगुरु के चरणों में माताजी की आत्मिक शांति के लिए वाहेगुरु के चरणों में अरदास की है।

Related posts