आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की मौत

सदर थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा घायल को पहुंचाया गया अस्पताल, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई

 

मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के दुबिया खाड़ अपना ढाबा के पास एक व्यक्ति शमशाद खान गढ़वा जिला का निवासी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई बीबी समद अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचने वाले हैं। बताया जाता है कि युवक शमशाद वर्षा होने के बाद भी बाइक पर सवार होकर सतबरवा की ओर जा रहा था। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

Related posts