खेत में काम करने के दौरान दो लोगों को मौत 

बड़कागांव : बड़कागांव के बिश्रामपुर एवं बादम में धान की रोपाई करने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. मेरी जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी 65 वर्षीय प्रसाद महतो पिता स्वर्गीय चांदो महतो को खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ने के दौरान शियारचंदा सांप ने डंस दिया , जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक नयाटांड़ पंचायत के मुखिया लीलावती देवी के चाचा ससुर थे. वह अपने पीछे दो पुत्र कृष्ण कुमार मेहता, दूसरा पुत्र संजय कुमार समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए. वही बादम गांव में 63 वर्षीय वृद्ध महिला किसान इतवारिया देवी पति स्वर्गीय बेचू साव की मौत धान रोपाई के दौरान अचानक माथे में चक्कर आने के बाद आकस्मिक निधन हो गई. निधन होने पर दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. दोनों गांव मे घटना को लेकर गांव वालों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है. नयाटांड़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार , बादम मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया दीपक दास पंचायत समिति सदस्य रुक्मिणी देवी ने शोक व्यक्त किया है.

Related posts