मृतक के परिजनों को मिलेगा 29.50 लाख मुआवजा, शव उठा

 

टंडवा: एनटीपीसी प्लांट परिसर में मजदूर कृष्णा पासवान के परिजनों को 29.50 लाख मुआवजा मिलेगा। इसमें एजेंसी केपीसीएल कंपनी की ओर से 18 लाख और इंश्योरेंस से 11.50 लाख की राशि परिजनों को मिलेगा। मुखिया पति सुभाष दास ने बताया कि फिलहाल एक लाख नगद और एक सप्ताह के अंदर परिजनों को कंपनी की ओर से 17 लाख दिये जायेंगे। जबकि इंश्योरेंस राशि नियमों के तहत् मिलेगा।बताया गया कि एनटीपीसी प्लांट में किसी की मौत पर 18 लाख का मुआवजा अबतक के इतिहास में सबसे अधिक है। इसके पूर्व 16 लाख मुआवजा मिला था। इसके अलावा कंपनी की ओर से मृतक के बच्ची को रोजगार दिया जायेगा।बताया गया कंपनी और नेताओं के बीच वार्ता के बाद शाम 6 बजे शव को उठा लिया गया था। इधर 45 वर्षीय मृतक कृष्णा के चार बच्चे हैं इसमें तीन पुत्री है।

परिजनों के चित्कार से लोगों की आंखें हुईं नम

प्लांट से जल्दी आने की कहकर कृष्णा घर से निकला तो जरूर पर वह लौट नहीं सका।लौटा तो उसका शव। साढे दस बजते ही घर में मौत की खबर आ गयी। इधर इस घटना से पत्नी और बच्चों की चित्कार से लोगों की आंखें नम हो गयी। चार बच्चों के पिता एजेंसी के लापारवाही का शिकार बन गया।

Related posts