मानगो नगर निगम ने चलाया डेंगू को लेकर अभियान, वसूला 5000 जुर्माना

 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम द्वारा डेंगू को लेकर मंगलवार कई क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसके तहत पारडीह, बालीगुमा, बावनगोड़ा चौक, हयात नगर, गुडरूबासा और उलीडीह न्यू सुभाष कॉलोनी में अभियान चलाकर 5000 रूपए जुर्माना वसूला गया। टीम में शामिल नगर प्रबंधक राहुल कुमार व कुणाल कुमार सिंह, कार्यालय कर्मी श्रीनिवास राव द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच के क्रम में लोगों को चेतावनी भी दी गई। साथ ही क्षेत्र में एंटी लारवा का छिड़काव भी किया गया। वहीं लोगों से अपील किया गया कि अपने घर के परिसर एवं छत पर डब्बा, टायर, गमला इत्यादि में किसी प्रकार पानी का जल जमाव न होने दे। ताकि डेंगू के फैलाव पर नियंत्रण किया जा सके।

Related posts