जमशेदपुर : सामाजिक संस्था दीन बंधु ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सोमवार जरूरतमंदो को नारायण भोज कराया। इस दौरान अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि जरूरतमंदों एवं मांग कर गुजारा करने वालों को खिचड़ी भोग वितरित कर संस्था ने मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। इसी क्रम में मानगो गांधी घाट, सोनारी दोमुहानी घाट के साथ साथ साकची में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने भगवान भास्कर से प्रार्थना की है कि जिस तरह उनकी किरण बीना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से प्राप्त होती है। उसी तरह दीन बंधु ट्रस्ट सबकी सेवा, सबसे प्रेम करने का मूल सिद्धांत पर कार्य कर रही है और निरंतर करती रहेगी। मौके पर सुनीता पोयरा, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट शशिकांत, नागेंद्र कुमार, रूबी गोराई, अंजन पोयरा, सुबल मंडल, कंचन यादव, प्रतिमा, राजू, पिंकी देवी, भूषण साहनी, लक्ष्मण प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।