पागल कुत्ते लोगो को बना रहे हैं निशाना, कुत्ता ने 8 वर्षीय बच्चा को काटकर किया घायल

 

मेदिनीनगर: पलामू जिले में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।पागल कुत्ते छोटे बच्चो को निशाना बना रहे है। रविवार को एक पागल कुत्ते ने चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा खुरा गांव निवासी श्रीराम भुइयां के पुत्र निरंजन कुमार उम्र 8 साल को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि निरंजन अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच एक पागल कुत्ता ने पीछे से आकर उसके बाया हाथ को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई।वही कुछ दिन पहले ही नावा बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी गजाधर महतो की पत्नी गीता देवी उम्र 45 वर्ष को पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घायल महिला को तड़पता देख पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने अपना वाहन रोक कर महिला को अपने वाहन में बैठा कर उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था।जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

Related posts