दुर्गा विसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया

तमाड़: क्षेत्र के सारजमडीह बड़ा तालाब पर दुर्गा बिसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया। हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन राधा रानी सार्वजनिक मंदिर समिति करती है। इस अवसर पर बड़ा तालाब पर दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विधि पूर्वक विसर्जन कर लोगों ने नम आँखो से माता को भावभीनी बिदाई दी।

हजारों लोग मेला देखने पहुंचे और मेला का लुफ्त उठाया। लोग करीब 60 फिट ऊँचे रावण दहन पर आतिशबाजी को देख मंत्रमुग्ध हो गए। अजंबर सिंह मुंडा,संतोष कुमार गुप्ता और अमृतेश पाठक ने संयुक्त रूप से आग जलाकर रावण का दहन किया। वक्ताओं ने कहा की आज हमारे अंदर के रावण को खत्म कर स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। इससे पूर्व सैकड़ों महिलाओं द्वारा पंडाल परिसर में सिंदूर खेल का आयोजन किया गया।

माँ दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। मेला को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि ललित कृष्ण मुंडा पं स स दानी सिंह महतो , ललित कृष्णा, ललित गुप्ता, कन्हाई सिंह मुंडा,शशि भूषण सिंह मुंडा,दुलाल दास,अजम्बर सिंह मुंडा आदि का सारानीय योगदान रहा।

Related posts