ए’ला एंग्लाईज विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया

बच्चों के बीच हुआ ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता

पर्यावरण संरक्षण के लिए वनोंरोपण व वनउत्सव मनाने की जरूरत: बिजयंत कुमार

भुरकुंडा: भुरकुंडा के ए’ला एंग्लाइज सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से बच्चों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस पर भाषण व चित्रकला प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में वर्तमान समय में होने वाले जलवायु समस्याओं के बारे में बताया है विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक परीक्षणों और दुनिया में होने वाले परिवर्तनों को भी उन्होंने बड़े अच्छे तरीके से सबको समझाया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विजयंत कुमार ने बताया कि आज प्रकृति विभिन्न प्रकार के जलवायु संकटों से जूझ रही है इन समस्याओं और संकटों से बचने के लिए हमें वन रोपण और वन उत्सव को मनाने की आवश्यकता है और विभिन्न संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। चित्रकला व भाषण कार्यक्रम में शिवम कुमार, सुमित, विवेक, सुजल, आयुष, सौरभ प्रजापति , सौरभ, सृष्टि रंगीला, प्रिया शर्मा, विदुषी वारी , सब्बा, श्रेया शिवानी, कुमुद कृष्ण, छवि, अलिया अरसी, स्वाति, सोनाक्षी, रीता, नव्या मिश्रा, परी, वैष्णवी, नमन, प्राची, स्नेहा वमाॅ, गुंजन, प्रिया, पम्मी और शाहीन फातिमा इत्यादि।
वहीं जूरी सदस्य के तौर पर प्राचार्य विजयंत कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर महतो, सूरज देव सिंह, अंजली सिन्हा, कंचन सोनी, कृष्ण कुमार अम्बेष्टा, कंचन दास, मोहनलाल बेदिया इत्यादि शामिल रहे।

Related posts