हमारा लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना है – मदन मोहन सिंह

– नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने मार्गदर्शन क्लासेज का किया शुभारंभ

 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा सोमवार एमजीएम पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना है। विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान करा रहा है। हमारे अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारे शिक्षण संस्थानों में कुल 14000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए आज से हम अपने एक ऐसे सपने को पूरा करने जा रहे हैं, जो कि हमारी अब तक की सारी परियोजनाओं में सबसे महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत जैसे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों तक विद्यार्थियों की पहुंच चुनौतीपूर्ण है। विद्यार्थियों के इसी समस्या के समाधान के लिए हमने मार्गदर्शन नाम के बैनर तले मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत दूसरी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जमशेदपुर शहर के विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा को लेकर उनकी दुविधा और शहर से पलायन की उनकी मजबूरी से बाहर निकालने के लिए उन्हें एक सशक्त विकल्प उपलब्ध करवाया जा सके। आगे उन्होंने बताया कि न्यूनतम फीस और मुफ्त यातायात की सुविधा के साथ मार्गदर्शन क्लासेज वर्त्तमान में प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। हमारा सपना है कि नीट, जेईई मेन के साथ साथ एडवांस जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में मार्गदर्शन क्लासेज के विद्यार्थी कीर्तिमान स्थापित करें और इसके लिए हम हर संभव प्रयास करने के लिए तत्पर हैं। इस दिशा में हम आपका सहयोग चाहते हैं। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी इस संस्थान में एक लक्ष्य के साथ आएंगे और हम उनके लक्ष्य को पूरा भी करेंगे। हमारे प्रशिक्षित शिक्षक देश के कोने-कोने से बुलाए गए हैं। ताकि हर विद्यार्थी को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके।

Related posts