बड़कागांव में ईद उल फितर धूमधाम से मनाया गया

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में ईद-उल-फितर पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया .खुदा की इबादत के लिए सजदे में झुके हजारों सिर, ईदगाह-मस्जिद में नमाज़ अदा की गई . अल्ला ताला से बड़कागांव के लिए बरकत तथा अमन चैन की की दुआ मांगी.नमाज अता के दौरान विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद पर्व की बधाई दी. बड़कागांव ,बादम , चौपादार बलिया के जमा मस्जिद मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाईयों, चाट पकौड़ी की दुकानें लगे हुए थे. नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी की व एक दूसरे को ईद की बधाई दी. ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए ईदगाह के निकट पुलिस बल तथा खुफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखी.

 

इन मस्जिदों में की गई नमाज अदा

 

बड़कागांव के जमा मस्जिद, गुरु चट्टी के गोसिया मस्जिद,बादम जामा मस्जिद, बलिया जामा मस्जिद, मोकद्दस मस्जिद बादम, सिरमा मस्जिद, महुदी मस्जिद, महुगाई मस्जिद, चंदौल मस्जिद, डाडी मस्जिद, चेपा मस्जिद, सिंदूवारी मस्जिद, नगड़ी मस्जिद, हाहे मस्जिद, छवनिया मस्जिद, कनोदा मस्जिद नमाज अदा की गई. एवं सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया. इसके बाद विभिन्न गांव के लोग बड़कागांव स्थित हजरत दाता कुनकुनि शाह के मजार में चादर पोसी की गई. यहां मोहम्मद गुलाम नबी द्वारा फतिया की गई. बड़कागांव में शांति स्थापित करने में विधायक अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,प्रमुख फुलवा देवी, बादम की मुखिया सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, सिरमा की मुखिया इशरत जहां,पूर्व मुखिया दीपक दास, नयाटांड़ के मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, मुखिया पारसनाथ महतो, महुगाई खुर्द के मुखिया प्रतिनिधि बिगल चौधरी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, ने अहम भूमिका निभाई.

Related posts