गोमो तथा आसपास के इलाकों में ईद उल अदहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई

गोमो: तोपचांची प्रखंड के कई गांव एवं इलाकों में सोमवार को ईद उल अदहा (बकरीद) की नमाज शांति एवं सौहाद्र वातावरण में अदा की गई। यह नमाज लोको बाजार, पुरानी बाज़ार, लालूड़ीह, सुकुडीह, चितरो, तोपचांची सहित सभी गांव में पढ़ी गई। लोको बाज़ार जामा मस्जिद में सुबह सात बजे वक्त पर नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिद के इमाम मकसूद कासमी ने बताया कि आज ईद उल अदहा का दिन है। अल्लाह तबारक व ताला के जानिब से बेहद खुशी और मुशर्रत का दिन है। आज मुसलमान अल्लाह के रास्ते पर कुर्बानी करके हजरत इब्राहिम अलेहिस सलाम के सुन्नत को जिंदा करके खुशियां बांटकर मिलजुलकर सब ईद की खुशी मनाएंगे। आज लोगों से कहा गया कि हजरत इब्राहिम अलेहिस सलाम की जो अदा कुर्बानी वाली अल्लाह को बेहद पसंद आई और इस सुन्नत को अल्लाह ने उम्मते मुसलमान के लिए वाजिब करार दिया। अल्लाह अपने सभी बंदों से यह आजमाना चाहता है कि बंदा कितनी फरमा बरदारी करता है। हमें भी अपने रब की फरमा बरदारी करनी चाहिए।

Related posts