टंडवा विस्थापन की समस्या दिल्ली मे गुन्जेगा: पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव

टंडवा: चतरा, लातेहार समेत अन्य जिलो की विस्थापन की समस्याओ को महागठबंधन के उम्मीदवार के एन त्रिपाठी दिल्ली मे उठायेंगे, उक्त बाते कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने टंडवा मे चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मंत्री ने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से हर हाल भाजपा को भगाना है। कांग्रेस के उम्मीदवार आपके सुख दुख के साथी बनेगे। इसके पूर्व राजु सिंह लोकनाथ गंझु, बालेश्वर गंझु, संजय भोक्ता, तेजेन्द्र उरांव, सौरभ सिंह, गुरदयाल साव, पिंटू राम, अनिल साव आदि को पूर्व मंत्री ने माला पहनाकर कर कांग्रेस आने पर स्वागत किया। बताया गया कि इंडिया महागठबंधन का चुनाव कार्यालय शहीद चौक टंडवा मे धूमधाम से किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी तिलेश्वर साव एवं संचालन सुनील सिन्हा ने किया। इस मौके पर आर जे डी प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशिक अंसारी, गोविन्द पंडा, शंकर तिवारी, बृजकिशोर तिवारी, प्रेम रंजन पासवान, मुखिया सुबेश राम, सुभाष दास, कामेश्वर यादव, एन के पाठक, गोपाल महतो , रवींद्र गुप्ता जागेश्वर दास, सुनील साहु, उपेन्द्र यादव, पंकज प्रजापति, छोटू गुप्ता , गोपाल पासवान, विराज रजक, संजीव पांडेय, अर्जुन दास चन्द्रदेव साहु, गुरूदयाल साव, गोविन्द पासवान, सुरेश समेत अन्य शामिल थे।

Related posts