सिमरिया सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे को दी गई भाव भिन्नी विदाई 

सिमरिया वासियों से मिला प्रेरणा हमेशा याद रहेगा , यहां हैं के लोग शांत और मिलनसार है: दुबे

 

सिमरिया संवाददाता सिमरिया अंचल सभागार मे निवर्तमान सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे को भाव भिन्नी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सीओ श्री दुबे को धनबाद जिले के गोबिंदपुर अंचल स्थानांतरण होने के बाद उन्हें यह सम्मान अंचल कार्यालय के कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया है। सीओ ने कहा कि सिमरिया वासियों से मिला प्रेरणा हमेशा याद रहेगा। यहां के लोग शांत प्रिय,मिलनसार और कुशल व्यवहार के हैं। इधर समाजसेवी लखन साहू ने सीओ के कार्यकाल को प्रशंसा की और उनका उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः सिमरिया आने की कामना किया। सीओ सिमरिया अंचल के कई अधुरे कार्यो को पुरा करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक सभा चुनाव, मुख्य मंत्री,प्रधान मंत्री के कार्यक्रम को सफल पूर्वक करवाना यहां के लोगो से संभव हुआ। इस मौके पर गौतम सिंह, सुबोध कुमार सिंह, विजय सिंह, सतीश गुप्ता आदि शामिल हुए।

Related posts