189 किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज ने बीज वितरण किया

खलारी: खलारी प्रखंड के प्रांगण में शानिवार को एग्री स्मार्ट ग्राम बमने के किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत तहत किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग ने बमने पंचायत के एग्री स्मार्ट ग्राम के किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत 54 किसानों के बीच 8 क्विंटल दस किलोग्राम चना, 54 किसानों के बीच 8 क्विंटल 10 किलोग्राम सरसो, 81 किसानों के बीच 6 क्विंटल 48 किलोग्राम मक्का के बीज का वितरण किया। मौके हुटाप पंचायत मुखिया शिवनाथ मुंडा ने भी किसानों को बीज वितरण करने के साथ प्रोत्साहित किया। बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य नाथ झा, कृषक मित्र राजेन्द्र महतो, नागेश्वर महतो, वार्ड सदस्य रेणु देवी, अशोक महतो, गोविंद्र महतो, ओमप्रकाश, संगीता देवी, मनिता देवी एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

Related posts