पहले करें मतदान फिर करें जलपान – दिलीप कुमार दुबे, मानव दिवस कर्मी लोगों को कर रहे मतदान के प्रति जागरूक

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के सदस्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, रांची, गिरीडीह, मेदिनीनगर और हजारीबाग बिजली एरिया बोर्ड में चलाया जा रहा है। जिसमें राज्य के 24 जिले शामिल हैं। इस संबंध में संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि मानव दिवस कर्मी ” पहले करें मतदान, फिर करें जलपान” थीम के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान कर्मी लोगों के घरों में बिजली बनाने के दौरान उन्हें जागरूक करेंगे। साथ ही बिजली सब स्टेशन आने वाले लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करेंगे। बीते 27 मार्च को धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा के साथ मानव दिवस कर्मियों की एक बैठक भी हुई थी। जिसमें उन्होंने कर्मियों को मतदान को लेकर दिशा निर्देश भी दिया था। जिसके तहत मानव दिवस कर्मी पोस्टर बैनर के माध्यम से पूरे राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान भी चला रही हैं। वहीं जमशेदपुर में संघ के महामंत्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

Related posts