राज्य में अगले वर्ष 21 सरकारी अवकाश घोषित

रांची : झारखंड कैबिनेट के फैसले के बाद कार्मिक विभाग में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एनआई एक्ट के अनुसार राज्य में 21 सरकारी अवकाश होगा।

कार्यपालक आदेश के तहत 12 सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में कुल 33 सरकारी छुट्टियां होंगी। वर्ष 24 में होलिका दहन अंबेडकर जयंती महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस,चित्रगुप्त पूजा को रविवार का अवकाश है। इसलिए इस दिन अलग से कोई छुट्टी नहीं दी गई है।

कार्मिक विभाग के जारी आदेश के अनुसार चांद के दृष्टि को चरण होने के अनुसार मुस्लिम त्योहार के लिए निर्धारित अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार के अधीन सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली तथा क्षेत्रीय कार्यों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली पहले की तरह लागू रहेगी। अनुसूची तीन में उल्लेखित बैंक लिखा वार्षिक बंदी सरकारी अधिष्ठानों, कार्यालय पर लागू नहीं होगा।

Related posts