6 सितम्बर को मानगो फ्लाईओवर के पीलर का निर्माण कार्य होगा शुरू : बन्ना गुप्ता

 

मंत्री ने मानगो की जनता से की अपील, इस शुभ कार्यक्रम में हो शामिल

 

जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट मानगो फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण खुशखबरी मिली हैं। तकनीकी रूप से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए किया जा रहा पाईल टेस्ट सफल रहा हैं। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो की जनता से किया वादा अब पूरा होगा। 27 अगस्त से किया जाने वाला पाईल टेस्ट 29 अगस्त को सफल हुआ। जिसमें 1875 एमटी का लोड दिया गया था और जो पूरी तरह सफल रहा और अब पीलर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। दुर्गा पूजा तक लक्ष्य हैं कि डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल से शुरू होने वाला पाइल नंबर 30 से कार्य शुरू होगा और 29 व 28 नंबर के बाद 13 नंबर वाला पाइल जो स्वर्णरेखा नदी के किनारे हैं, वह पूरा हो जाय।साथ ही 6 सितम्बर के शुभ दिन को पूरे विधि विधान से कार्य का शुभारम्भ किया जाएगा। जिसमें मानगो की जनता को शामिल होने का आग्रह भी किया गया हैं। उन्होंने आगे बताया कि बहुत सारी बाधाएं आई। लेकिन मानगो की जनता से किए गए वादे के लिए मैंने हर संभव प्रयास किया और आज इसका नतीजा हैं कि सब जांच कार्य सफल हुआ। 18 माह के बाद मानगो और जमशेदपुर की जनता को जमशेदपुर में बनने वाले पहला फ्लाईओवर का सौगात मिलेगा। इसके बनने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी रोक लगेगी।

Related posts

Leave a Comment