स्वास्थ्य मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर का कार्य हुआ प्रारंभ 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये शहर की जनता की जीत हैं और उन सभी विरोधियों के गाल पर तमाचा हैं, जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि वे इस फ्लाइओवर को मानगो की जनता को समर्पित करते है। उन्होंने यकीन दिलाते हुए कहा कि हर वो वायदा जो उन्होंने जनता से किया हैं उसे पूरा करेंगे। बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उनपर बनाये रखें। बताते चलें कि यह फ्लाईओवर मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसको लेकर उन्होंने चुनाव के समय जमशेदपुर की जनता से वायदा किया था कि मानगो को जाम मुक्त बनाएंगे। साथ ही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष प्रयास भी करेंगे। वहीं मंत्री के प्रयास से ही मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य होगा। जिसे गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की जॉइंट वेंचर कंपनी बनाएगी। जिसकी कुल लम्बाई 3.4 किलोमीटर होगा और 18 माह के कार्यकाल में ये पूरा होगा।

Related posts