मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला टीमों के बीच हुआ नॉक-आउट मुकाबला

जमशेदपुर : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार जिला के 9 प्रखंडों की महिला टीमों के बीच नॉक-आउट मुकाबला खेला गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा उपस्थित रहे। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत भी किया। जिसके बाद अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक शॉट लगाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं अध्यक्ष बारी मुर्मू ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला में खेल और खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला और राज्य का नाम रौशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही जिला खेल शाखा को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। मौके पर पंचायत के मुखिया, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी व प्रशिक्षक भी मौजूद थे। वहीं तीसरा व अंतिम दिन पुरुष वर्ग में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाना है। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मैच भी खेला जाएगा। अंतिम दिन मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन की समाप्ति पर खेल आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में जिला खेल शाखा के विनय कुमार, अजय कुमार, ऋषिकेश बारिक, मनीष जोंको, खेल शिक्षक श्याम कुमार शर्मा, डब्लू रहमान, पिथो सोरेन, मधीया सोरेन, वीर प्रताप मुर्मू, पूजा शर्मा, अमरनाथ शर्मा, राजकमल के साथ-साथ जेएसए के 6 निर्णायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सात मैचों का परिणाम इस प्रकार रहा :-

1. पहला मैच – जमशेदपुर बनाम घाटशिला। जिसमें जमशेदपुर की टीम 3-1 से विजयी रही।

 

2. दूसरा मैच – डुमरिया बनाम चाकुलिया। जिसमें चाकुलिया की टीम विजयी रही।

 

3. तीसरा मैच – पटमदा बनाम बोड़ाम। जिसमें बोड़ाम की टीम ने पटमदा को एक गोल से पराजित किया।

 

4. चौथा मैच – जमशेदपुर बनाम मुसाबनी। परिणाम टाई ब्रेकर से हुआ। जिसमें जमशेदपुर ने तीन के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की।

 

– पहला सेमीफाइनल : पोटका बनाम डुमरिया। पोटका की टीम एक गोल से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

– दूसरा सेमीफाइनल : बोड़ाम बनाम जमशेदपुर। जिसका परिणाम जमशेदपुर के पक्ष में रहा। जमशेदपुर ने बोड़ाम को 2-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Related posts