जमशेदपुर : गरीबों के लिए डॉ नागेंद्र सिंह एक मिसाल है। साथ ही वे अपनी मां की याद में हर साल दो माह तक शिविर लगातार गरीब मरीजों को मुफ्त में सर्जरी करते हैं और इस बार उन्होंने 427 मरीजों की सर्जरी का लक्ष्य भी रखा है। जिसकी शुरुआत उन्होंने पांच मरीजों की सर्जरी कर की। जिसके तहत कपाली निवासी सापिया खातून बीते दो साल से पेट में तीन किलो का ट्यूमर लेकर भटक रही थी। उसके पास इलाज कराने के पैसे नहीं थे। सापिया खातून नौकरानी का काम करती है और उसके पति का निधन हो चुका है। महिला के ओवरी में तीन किलो का ट्यूमर था। जिसके कारण वह दर्द से परेशान रहती थी। उसके ऑपरेशन में लगभग 1 लाख रुपए खर्च बताया जा रहा था। इसी बीच उसे गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल में मुफ्त सर्जरी होने की जानकारी मिली तो वह चले आई। जहां उसकी निःशुल्क सर्जरी की गई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि डॉ नागेंद्र सिंह हमारे लिए भगवान समान है। अगर ये नहीं रहते तो शायद मेरी सर्जरी नहीं हो पाती। महिला के ओवरी में ट्यूमर बड़ा होने के कारण वह आंत से सट गया था। इस कारण उसका दो आपरेशन करना पड़ा। इसी तरह से पटमदा निवासी भासो टुडू, मधुसुधन गोराई व भुइयांडीह निवासी नवीन मिश्रा का हाइड्रोसिल का आपरेशन किया गया। जबकि पटमदा निवासी पुष्पा सहिस दिव्यांग है। वह न तो बोल पाती है और न ही सुन पाती है। उसके ओवरी में ट्यूमर था। जिसका आपरेशन किया गया। वहीं डॉ नागेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल वे अपनी मां की याद में दो माह तक शिविर लगाकर मरीजों की निःशुल्क सर्जरी करते हैं। सिर्फ जांच व दवा पर मामूली खर्च आता है और जो मरीजों को देना होता है। इस बार उन्होंने 427 मरीजों की सर्जरी करने का लक्ष्य रखा है। जिसका लाभ कोई भी गरीब मरीज उठा सकता है। इसमें पीत के थैली में पत्थर, एपेंडिक्स, हर्निया, ओवरी का ट्यूमर, शरीर के ऊपरी भाग में किसी तरह का ट्यूमर समेत अन्य रोग शामिल हो सकते हैं। बताते चलें कि उन्होंने अब तक 15500 से अधिक निःशुल्क सर्जरी की हैं।
गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा गंगा हास्पिटल, 427 की होगी निःशुल्क सर्जरी
