बड़कागांव में गायत्री रथ का कराया गया भ्रमण

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव स्थित राम जानकी मंदिर में गायत्री शक्तिपीठ से आए रथ का स्वागत पिंटू गुप्ता एवं पुजारी चिंतामणि महतो की अगुवाई में किया गया. इसके बाद गायत्री माता की स्तुति के साथ आरती की गई.शांतिकुंज के उप जॉन प्रभारी रघुनंदन साहू, 108 कुंडलीय यज्ञ के प्रचारक केशव नंद, महिला प्रसारक पूर्णिमा कुमारी, उषा कुमारी द्वारा गायत्री मंत्र के साथ पूजा अर्चना कराई गई. रघुनंदन साहू ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष में हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान में 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. यह महायज्ञ 6 मार्च से लेकर 9 मार्च तक चलेगा. इसलिए रथ का यात्रा कराया जा रहा है. पिंटू गुप्ता ने कहा कि हर महीने गायत्री हवन यज्ञ होने से क्षेत्र के वातावरण शुद्ध होया है. एवं गलत रास्ते में भटकने वाले किशोर व युवा वर्ग नैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यों में जुड़कर नए समाज का निर्माण करना हैं . इसीलिए यहां पर हर महीने पूर्णिमा के दिन गायत्री हवन यज्ञ कराया जाता है. मौके पर पिंटू गुप्ता, चिंतामणि महतो , गायत्री देवी कैलाश महतो ,बीना सिंह बिना देवी मोनिका गुप्ता,यशोदा देवी, ममता देवी, दीपिका गुप्ता, कपूर गुप्ता ,पार्वती देवी ,झरना देवी ,चांदनी देवी ,मिलन बॉस, अंतू महतो , गोपाल घोष , बंधन महतो , राजेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी , गिन्नी वर्मा, धनेश्वर कुमार , दिनेश कुमार, मनेश्वर दांगी , रामचरित्र प्रसाद, संध्या कुमारी, पंचानंद कुमार ने भाग लिया यह रथ पूरे बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में घुमाया गया.

Related posts