साकची आम बागान मैदान में होमगार्ड जवानों की हुई आम सभा, पेटीशनर का किया अभिनंदन

जमशेदपुर : साकची स्थित आम बागान मैदान में रविवार झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जवानों के एक आम सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह द्वारा की गई। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष रवि मुखर्जी, महासचिव राजीव तिवारी, संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप विरुवा और चाईबासा जिलाध्यक्ष चरण चातर उपस्थित रहे।बताते चलें कि विगत दिनों समान काम का समान वेतन का मामला का फैसला सर्वोच्च न्यायालय द्वारा होमगार्ड जवानों के पक्ष में सुनाया गया है।

जिससे झारखंड राज्य के सभी होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर है। जिसको जाहिर करने के साथ साथ मामले के पेटिस्नर अजय प्रसाद सह केंद्रीय नेतृत्वकर्ता जिन्होंने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है, का आभार एवं अभिनंदन करने के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य पेटिस्नर अजय प्रसाद ने मामले के संबंध में विस्तार से 2017 से अभी तक का उतार चढ़ाव का पूर्ण उल्लेख करते हुए जवानों को पूर्ण जानकारी दी। साथ ही आम सभा में केंद्रीय अध्यक्ष रवि मुखर्जी व महासचिव राजीव तिवारी ने कहा कि हम समान कार्य का समान वेतन का मामला जीत चुके हैं और अब हमारी कोशिश इसे सरकार से जल्द से जल्द लागू करवाने की होगी।

अंत में होमगार्ड जवान राजू ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आम सभा में केंद्र संरक्षक मनोज कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप विरुवा, कोल्हान प्रमंडलीय सचिव विनय सिंह, चाईबासा जिलाध्यक्ष चरण चातर, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा सिंह, सचिव सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, श्रवण कुमार, रमेश प्रसाद और रामेश्वरी कालिंदी ने भी अपने विचार रखे। कार्यकर्म का संचालन मंच संचालक विपिन प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ओझा द्वारा किया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद थे।

Related posts