रक्षा कुमारी की भगवान ने की रक्षा

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवाशी संजय साव की डेढ़ वर्षीय पुत्री रक्षा कुमारी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह रक्षा कुमारी अपने छत पर खेल रही थी।इसी बीच खेलने के क्रम में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही इस घटना के बाद से रक्षा कुमारी के मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर युवा समाजसेवी संजय वर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल बच्ची का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts