जानवरों के चारा के लिए उपयुक्त है डूमारो घास के मैदान

संजय सागर

बड़कागांव :बड़कागांव प्रखंड के डूमारो नदी तट का मैदान क्षेत्र जानवरों के चारा के लिए उपयुक्त है. इस मैदान में प्रखंड के कई गांव के चरवाहा अपने जानवरों को घास को चरने के लिए यहां लाते हैं. बड़कागांव प्रखंड के ग्राम खैरातरी ,मिर्जापुर ,चोरका, पंडरिया , सिरमा, छावनिया , कांड़तरी आदि गांव के चरवाहा यहां अपने जानवरों के साथ पहुंचते हैं. और दिन भर इस मैदान में अपने जानवरों को रखते हैं. बताया जाता है कि डूमारो नदी महोदी पहाड़ के पर्वतों से निकली है. जड़ी बूटियों से युक्त यह जल रहता है. जड़ी बूटी युक्त पानी से घास के मैदान तैयार होते हैं .जिससे जानवरों को पौष्टिकता मिलता है.

Related posts