गुरदयाल महतो की जयंती एवं बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया

गुरुदयाल महतो की योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है : यासमीन

संजय सागर
बड़कागांव : पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती सह बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गुरदयाल महतो की जयंती के मौके पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गांव में प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान जीडीएम चौक स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया. तत्पश्चात बालिका उच्च विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया. इसके अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं संचालन राम लखन महतो ने किया. बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई. एवं गुरदयाल महतो के तस्वीर में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई. अतिथि बड़कागांव पश्चिम क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य यासमीन निशाने कहा कि गुरदयाल महतो द्वारा बड़कागांव के संवारने में जो योगदान दिया गया. वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मध्य क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि गुरदयाल महतो शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में भी योगदान दिया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि गुरदयाल महतो ने बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा का जोत जलाए जिसमे बेटे से बढ़कर बेटियां पढ़कर अपना हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं. सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने कहा बालिका उच्च विद्यालय सह प्लस 2 उच्च विद्यालय को झारखंड सरकार से स्थाई प्रस्वीकृति प्राप्तहो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, प्रो चुरामण प्रसाद दांगी, बालेश्वर महतो, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपूरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर सह भाजपा नेता मुकुट धारी महतो, डॉ बालेश्वर महतो, प्रो बालेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो, शशि कुमार मेहता, प्रोफेसर लाल देव महतो, भाजपा नेता फूलचंद साव, सेवा निवृत शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद, प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो फजरूउदिन, शिक्षिका विमली कुमारी, पूर्व प्राचार्य मालती कुमारी, शिक्षक अशोक कुमार, अख्तर हुसैन, शिक्षिका शोभा कुमारी, मीनाक्षी देवी, सपना कुमारी, कुलदीप कुमार, शंकर कुमार, मो इकबाल, विनोद कुमार, प्रमिला कुमारी, अर्जुन सिंह, किनू महतो, सुरेश महतो, बसंत कुशवाहा, सबुर महतो, गिनी वर्मा, भाजपा नेता रामपति राम, प्रभु राम, बुधनाथ महतो, संदीप कुशवाह, तपेश्वर कुमार तापस मौजूद थे.

Related posts