गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाया गया 

Md Mumtaz

खलारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर ऊपर टोला के प्रांगण में गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रधानाचार्य रंथु साहु के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फोटो माल्यार्पण करने उपरांत कहे कि इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है ये शौर्य और साहस के प्रतीक रहे हैं साथ ही इनके अनमोल विचार जैसे जितना संभव हो सके, जरूरतमंद लोगों को मदद करनी चाहिए। अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करना चाहिए आदि बच्चों के बीच बताएं। बच्चे सुनकर बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खुशी कुमारी, आरती कुमारी, संक्रांति कुमारी, प्रेरणा कुमारी, दिव्या कुमारी, निहारिका कुमारी, रीता कुमारी, सागर कुमार, अमन कुमार प्रजापति, लवली कुमारी, मुशाहिद रजा, सुधीर गुप्ता, रामवृत कुमार, चंचल कुमारी, सूरज सिंह और नंदनी कुमारी का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक शिक्षक राजेश कुमार साहु, अरुणा उरांव और बाल संसद मंत्रियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts