गुरु नानक जयंती पर आयोजित नगर कीर्तन में विश्व हिन्दू परिषद ने लगाया शिविर

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर सेवा विभाग व गौरक्षण संवर्धन परिषद झारखंड प्रांत द्वारा सोमवार गुरु पर्व गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर शहर में सिख समाज द्वारा बिस्टुपुर से निकाले गए नगर कीर्तन की झांकी में सेवा शिविर लगाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गुरु भक्तों की मन से सेवा भी की। मौके पर प्रांत गौरक्षा प्रमुख सुजीत साहू, सिंंहभूूम विभाग गौरक्षा अध्यक्ष अवतार सिंह परमार, गौरक्षा विभाग सह प्रमुख मंटू दूबे, गौरक्षा सदस्य दुर्गा दत शुक्ला, गौरक्षा संरक्षक रत्नेश कुमार सिंह, गौरक्षा महानगर अध्यक्ष गब्बू लाल जयसवाल, विभाग सह सेवा प्रमुख दीपक वर्मा, विहिप जिला मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, सामाजिक समरसता चंदन दास, गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, धर्म प्रसार सह प्रमुख विवेक सिंह, प्रांत धर्माचार्य सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts