गुरु पर्व पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया पंच प्यारे का स्वागत

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के तत्वावधान में सोमवार गुरुपर्व गुरुनानक जयंती के अवसर पर भव्य रूप से आयोजित नगर कीर्तन में जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में शामिल हुआ। इस दौरान उन्होंने पंच प्यारे का स्वागत करते हुए नगर कीर्तन रथ में शामिल गुरू ग्रन्थ साहिब पर मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। वहीं

जिलाध्यक्ष के साथ साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ल, संजय यादव, संजय सिंह आजाद, बिरेंद्र पाण्डेय, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, गुरदीप सिंह, दुर्गा प्रसाद, अशोक सिंह क्रांतिकारी, चरण पाल सिंह, रंजीत सिंह, नलिनी सिन्हा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सन्नी सिंह, प्रशेनजित सेन, नसीम अंसारी, कुमार गौरव, गुरूपदो गोराई समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts