जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा के मसले पर शुक्रवार अवतार सिंह सोखी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज सुबह जब मैंने समाचार पत्रों को देखा और पढ़ा तो पढ़कर मुझे काफी दुख हुआ। उसमें कहा गया है कि मुझे अवतार सिंह को 10 लोगों ने प्रधान बनाया है। मगर मैं यह जानकारी संगत को देना चाहता हूं कि कुलविंदर सिंह यह बताएं कि वह कितने लोगों के समर्थन से प्रधान बने थे। हम तो गुरु घर में 200 संगत की मौजूदगी में प्रधान बने। मगर कुलविंदर सिंह बंद कमरे में चार लोगों के हस्ताक्षर से प्रधान बने थे। उस समय 300 परिवार की बात क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि कमलजीत कौर बताएं कि कुलविंदर सिंह के प्रधान बनने पर 300 परिवारों की बात क्यों नहीं की। साथ उउन्होंने कहा कि यह मामला बारीडीह सिख संगत का है। कृपया कर इसमें कोई राजनीतिक पार्टी हस्तशेप न करें। वर्तमान में मैं ही प्रधान हूं और मुझे संगत ने बनाया है। हम मिलजुल कर कमेटी गठन कर चलाएंगे और एकता का वातावरण बनाएंगे।
मैं संगत के समर्थन से प्रधान बना, कुलविंदर बंद कमरे में बने थे : अवतार
