साकची गुरुद्वारा मैदान में 24 वां महान कीर्तन दरबार 30 व 31 दिसंबर को

 पुराने साल का शुक्राना और नए साल का स्वागत करेगी संगत

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर की सिख संगत पुराने साल का शुक्राना और नए साल का स्वागत गुरु की गोद में करेगी। वहीं साकची गुरुद्वारा मैदान में 30 व 31 दिसंबर को सजने वाले 24 वें महान कीर्तन दरबार की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। साथ ही गुरु नानक सेवा दल और सहयोगी संस्था के रूप में वीर खालसा सेवा दल समागम की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसको लेकर गुरुवार साकची गुरुद्वारा मैदान में समागम की रूपरेखा को सार्वजनिक किया गया। इस दौरान गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने संवाददाता सम्मेलन कर पत्रकारों को जानकारी दी कि इस साल संगत की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान आतिशबाजी करने पर रोक रहेगी। पूरे कार्यक्रम में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष सहयोग भी रहेगा। इसके अलावा उन्होंने सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से चरणजीत सिंह को दल का प्रेस प्रवक्ता भी नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे साकची गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें शहरी सिख संगत को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई है। जिसके बाद कीर्तन दरबार का आगाज होगा। दोनों ही दिन सुबह और शाम दीवान भी सजेंगे। वहीं 31 दिसंबर की रात्रि फूलों की वर्षा के साथ वाहेगुरु का सिमरन करते हुए पुराने साल को अलविदा करते हुए शुक्राना और नए साल में प्रवेश किया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की जाएगी। जबकि दोपहर में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर का वितरण भी किया जाएगा। इसी तरह दोनों दिन के दीवान में संगत के बीच चाय नाश्ते की सेवा भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस साल संस्था द्वारा गुरु नानक अस्पताल मानगो की ओर से संगत के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। जो सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें फिजिशियन, शिशु रोग, हड्डी रोग और सर्जन के अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। जिसके तहत उन्होंने संगत से शिविर का लाभ लेने की अपील भी की है।

कार्यक्रम में सिंह साहेब ज्ञानी मान सिंह, पूर्व ग्रंथी, श्री दरबार साहेब अमृतसर, भाई साहेब भाई जगतार सिंह राजपुरा, हजूरी रागी श्री दरबार साहेब अमृतसर, भाई साहेब भाई प्रिंस पाल सिंह पटियाला वाले और साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई संदीप सिंह निहाल करेंगे। मौके पर महासचिव श्याम सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गंभीर, सुरेंद्र सिंह हैप्पी, त्रिलोचन सिंह, सन्नी सिंह, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा, जोगेंद्र सिंह जोगी, हरबीर सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह मारवाह, सतबीर सिंह गोल्डू, ओंकार सिंह हन्नी, सुखविंदर सिंह, अमरपाल सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी, रिकिराज सिंह, नरेन्द्र सिंह निंदी, चरणजीत सिंह, तरणप्रीत सिंह बन्नी और गुरु नानक टेंट हाउस के इंदरपाल सिंह भामरा भी मौजूद थे।

Related posts